पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर ऋषि कपूर के ट्वीट पर मचा बवाल, जानें क्या कहा
पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर ऋषि कपूर के ट्वीट पर मचा बवाल, जानें क्या कहा नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2017 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. अब फाइनल में उसका मुकाबला गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. संभावना जताई जा रही है कि फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा. यह कितना रोमांचक होगा यह भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों से पूछा जा सकता है. इसे लेकर ऋषि कपूर ने ट्वीट किया है. उन्होंने टीम की जर्सी के रंग का हवाला देते हुए लिखा है कि अब भारत से हारने के लिए पाकिस्तान तैयार रहे.