India vs pak match champion trophy

चैम्पियंस ट्रॉफी: पाक कप्तान सरफराज बोले, भारत के खिलाफ रिकॉर्ड..






पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को भरोसा है कि उनकी टीम चैम्पियंस ट्राफी में चार जून को होने वाले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपना शानदार रिकार्ड कायम रखेगी। 
    
आईसीसी विश्व कप और टी-20 को छोड़ दें तो पाकिस्तान का इस टूनार्मेंट में भारत के खिलाफ रिकार्ड काफी अच्छा है जिसमें उसने पिछली भिड़ंत में दो मुकाबले जीते हैं और एक में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। 
    
सरफराज ने टूनार्मेंट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हमारा चैम्पियंस ट्राफी में भारत के खिलाफ रिकार्ड बेहतर है, हालांकि दूसरे टूनार्मेंट में ऐसा नहीं है। हम उनके खिलाफ इस रिकार्ड को कायम रखना चाहेंगे और यह रोमांचित करने वाला है। 
खेल प्रेमियों के लिये यह मैच भले ही खास हो लेकिन हम...
    
दोनों टीमों के खेल प्रेमियों के लिये यह मैच भले ही काफी विशेष हो लेकिन सरफराज ने कहा कि उनकी टीम एक बार में सिर्फ एक ही मैच पर ध्यान लगायेगी। उन्होंने कहा, हमारे पास गंवाने के लिये कुछ नहीं है, हम सिर्फ अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहते हैं। हमने हाल में वेस्टइंडीज में एक बहुत ही अच्छी सीरीज खेली है, जिसमें खिलाड़ियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। 
    
सरफराज ने कहा, हमें इस टूनार्मेंट में बढ़िया खेल दिखाने की उम्मीद है और हम इसे जीतना चाहते हैं। यह हमारे लिये काफी अच्छा समय है और हमने एजबेस्टन में काफी अभ्यास सत्र में अभ्यास किया है और हम इसमें खेलने के लिये तैयार हैं। 
टीम ने वेस्टइंडीज में की गलतियों को सुधार लिया है
सरफराज ने कहा कि टीम ने वेस्टइंडीज में की गलतियों को सुधार लिया है। उन्होंने कहा, वेस्टइंडीज सीरीज के बाद हमने फील्डिंग में काफी सुधार किया है, एक या दो कैच हमने छोड़े थे लेकिन हमने अब इसमें काफी सुधार किया है जिससे हम काफी खुश हैं। 
    
उन्होंने कहा, हम कोई हैरान करने वाला परिणाम हासिल नहीं करना चाहते, हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने आये हैं जिसकी शुरूआत भारत के खिलाफ मैच से होगी। हम एक मैच पर ही ध्यान लगायेंगे और मुक्षे उम्मीद है कि अभ्यास मैचों से पाकिस्तानी टीम के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 
    
सरफराज ने बांग्लादेश की भी प्रशंसा की जिसके खिलाफ उन्हें कल यहां एक अभ्यास मैच भी खेलना है। छठी रैंकिंग की बांग्लादेशी टीम 2006 के बाद अपनी पहली चैम्पियंस ट्रॉफी खेली है और रैंकिंग में अभी पाकिस्तान से ऊपर है। सरफराज ने स्वीकार किया कि पिछले 18 महीने में वह बांग्लादेश की टीम से काफी प्रभावित हुए हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Yogi lahar news

आज आएगा CBSE 10th का रिजल्ट: 16 लाख स्टूडेंट्स ने दिया है एग्जाम