ई दिल्ली: दो साल, तीन महीने और 17 दिन के इंतजार के बाद भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर एक दूसरे से भिड़ने जा रहे हैं. इंग्लैंड के बर्मिंघम के एजबेस्ट स्टेडियम पर चैंपियंस ट्रॉफी के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एकदिवसीय मैच खेला जाएगा. इंडिया-पाक के इस मैच को लेकर आम जनता की तरह बॉलीवुड स्टार्स भी एक्साइटेड हैं. मैच को लेकर अपना उत्साह फिल्मी सितारों ने ट्विटर पर साझा किया है. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, म्यूजिक कम्पोजर अरमान मलिक जैसे सितारों ने मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर जारी
अक्षय कुमार इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं. अक्षय के मुताबिक, वे इस मैच को बिल्कुल भी मिस नहीं करेंगे. अमेरिका में वेकेशन मनाते हुए अक्षय इस मैच का मजा आईपैड में लेंगे. उनके मुताबिक, वे टॉयलेट में बैठकर शांति से इंडिया-पाक मैच देखेंगे. अक्षय की बातों को जानकर ऐसा लग रहा है कि मैच के साथ-साथ उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' का प्रमोशन कर डाला है. इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर से साथ जमेगी.

Comments
Post a Comment