23 वर्षीय युवक का 3 युवतियों ने किया अपहरण, तीन दिन तक करती रहीं बलात्कार
जोहानिसबर्ग|…. दक्षिण अफ्रीका में एक 23 वर्षीय युवक के साथ 3 युवतियों ने बलात्कार किया. तीनों महिलाओं ने पहले युवक को नशीला इंजेक्शन लगाया और फिर उसे किडनैप कर लिया. महिलाओं ने उसे 3 दिन तक किडनैप रखा और इन तीन दिनों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया. बलात्कार का शिकार हुआ युवक सदमे में है. मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका में पुरुषों के साथ बलात्कार की घटनाएं आएदिन होती रहती है.आंकड़ों के मुताबिक, देश में बलात्कार के करीब 20 फीसद मामलों में पुरुष शिकार बनते है.
डेली मेल की एक खबर के मुताबिक, पीड़ित युवक ने शुक्रवार को एक शेयर्ड टैक्सी ली थी. इस टैक्सी के अंदर पहले से 3 युवतियां बैठी थी. युवक जब टैक्सी में बैठा, तो कुछ समय के बाद टैक्सी ने अपना रास्ता बदल लिया. तीनों महिलाओं ने युवक से कहा कि वह आगे की सीट पर जाकर बैठ जाए. इसके बाद युवतियों ने धोखे से उसे नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया. दक्षिण अफ्रीका के पुलिस सर्विस कैप्टन ने बताया, ‘युवक का कहना है कि जब उसे होश आया, तब वह एक अनजान कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था.’
पीड़ित युवक का आरोप है कि तीनों महिलाओं ने जबरन उसे कोई एनर्जी ड्रिंक पिलाई और फिर दिन में कई बार बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। 3 दिन बाद आरोपी महिलाएं युवक को अधनंगी हालत में एक मैदान में फेंककर चली गईं। युवक की हालत काफी बुरी थी। उसने किसी तरह वहां पास से गुजर रही एक कार से मदद मांगी।
स्थानीय पुलिस ने कहा है कि अपराध चाहे किसी के साथ भी हुआ हो, लेकिन वे हर तरह के यौन अपराधों को बेहद गंभीरता से लेते हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ित के साथ न्याय किया जाएगा.
उधर, दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं और पुरुषों, दोनों के ही साथ यौन हिंसा के मामलों में काफी वृद्धि हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, यहां हर साल बलात्कार की करीब 5 लाख घटनाएं होती हैं. खबरों के मुताबिक, बलात्कार के मामलों में करीब 20 फीसद वारदातें ऐसी हैं जिनमें पुरुष शिकार बनते है. पुरुषों के साथ होने वाली यौन हिंसा के खिलाफ लड़ने वाले एक संगठन ने बताया कि जब पुरुषों के साथ यौन हिंसा या फिर बलात्कार की वारदात होती है, तो बहुत कम पीड़ित ही पुलिस में शिकायत करते है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ऐसे मामलों में गंभीरता नहीं दिखाती है
Comments
Post a Comment