बिहार के टॉपर गणेश कुमार गिरफ्तार, रिजल्ट हुआ रद्द

बिहार बोर्ड के 12वीं के आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार का रिजल्ट रद्द कर दिया गया है। ये जानकारी बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा दी गई है। गणेश कुमार के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई, जिसके तहत उन्हें उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के चेयरमैन आनंद किशोर ने जानकारी दी कि कक्षा 12वीं के टॉपर गणेश कुमार का परीक्षा परिणाम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

इसके अलावा जिस स्कूल में गणेश कुमार पढ़ता था उस स्कूल के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, इस साल भी बिहार के 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर गणेश कुमार का संगीत का ज्ञान संदेह के घेरे में था। मीडिया को दिए गए अपने इंटरव्यू में वह आसान सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे थे।गणेश 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर में टॉपर बने। हिंदी में 92, संगीत में 82 और समाज विज्ञान में 42 अंक प्राप्त करने वाले गणेश से ‘मिथिला कोकिला’ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने शारदा सिन्हा के बजाय लता मंगेशकर का नाम लिया तथा सुर, ताल और मात्रा में अंतर स्पष्ट नहीं कर पाए।

गणेश पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपनी उम्र का गलत विवरण देकर दसवीं की परीक्षा दी थी। इस वजह से उसका दसवीं का रिजल्ट निलंबित कर दिया है।

पिछले वर्ष भी बिहार इंटर परीक्षा के कला संकाय की टापर्स रही रूबी राय पर सवाल खड़े हो गए थे, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

Comments

Popular posts from this blog

India vs pak match champion trophy

Yogi lahar news

आज आएगा CBSE 10th का रिजल्ट: 16 लाख स्टूडेंट्स ने दिया है एग्जाम