..तो इस वजह से इंटरनेट पर छा गए शाहिद कपूर की बेटी मीशा और करीना कपूर का बेटा तैमूर
नई दिल्ली: करीना कपूर और शाहिद कपूर वैसे तो सालों पहले अलग हो चुके हैं और अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. लेकिन शनिवार को कुछ ऐसा हुआ कि सालों बाद शाहिद और करीना इंटरनेट पर छा गए पर इस बार वजह हैं इन दोनों के बच्चे. गुरुवार को करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर के साथ तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं. करीना यहां अपने बेटे तैमूर को गोद में लिए हुए थीं और जैसे ही करीना के ये फोटो सामने आए सोशल मीडिया पर हर किसी को तैमूर की क्यूटनेस भा गई. वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर ने अपनी बेटी मीशा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में मीशा, पापा शाहिद की गोद में बैठ ताली बजाना सीख रही है. शाहिद की मीशा और करीना के तैमूर के यह क्यूट लुक्स फैन्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद आ रहा है.
शाहिद ने अपनी बेटी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'और उसने सीख लिया ताली कैसे बजाई जाती है.
शाहिद ने अपनी बेटी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'और उसने सीख लिया ताली कैसे बजाई जाती है.
शाहिद अक्सर अपनी इस नन्हीं बिटया के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. कुछ समय पहले शाहिद ने 'इंटरनेशनल डांस डे' पर अपनी बेटी मीशा का डांस करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया था तो वहीं पूल में मीशा की मस्ती के पल भी शाहिद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा का जन्म पिछले साल अगस्त में हुआ था.
'


Comments
Post a Comment