जब मस्त होकर चलती सड़क पर नाचने लगीं दिल्ली की लड़कियां...

दिल्ली की लड़की है कैसी 

कभी-कभी इंसान जब बेहद खुशी महसूस करता है, तो दिल करता है, सड़क पर ही दिल खोलकर नाचने लगे, लेकिन ऐसा आमतौर पर कोई कर नहीं पाता... हालाकि आजकल कभी-कभार यूट्यूब की मेहरबानी से मस्त कर देने वाले कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनमें रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से उकताए लोगों को हंसने-खिलखिलाने के कुछ पल देने के लिए फ्लैश मॉब आयोजित किए जाते दिखते हैं...
हाल ही में कुछ लड़कियों ने ऐसा ही किया है, जो फ्लैश मॉब तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन चलती सड़क पर सब कुछ भुलाकर खुद को नाच के हवाले कर देने की हिम्मत आम लड़कियों में नहीं होती, और यही इस वीडियो की खासियत है, जिसे आज हम आपके सामने पेश कर रहे हैं...

यूट्यूब पर Vipfun द्वारा पांच दिन पहले अपलोड किए गए इस वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक यह वीडियो देश की राजधानी दिल्ली के किसी हिस्से में शूट किया गया है, और इसमें कुछ लड़कियां मस्त होकर रंजीत बावा के गाए पंजाबी गीत 'जट्टां दी ट्राली बने तीन लख दी...' पर थिरक रही हैं...

इस 'मस्तमौला' नाच के दौरान आसपास काफी लड़के इकट्ठे हो जाते हैं, जो शोर भी मचा रहे हैं, और सीटियां भी बजा रहे हैं, लेकिन इन लड़कियों के जोश में कोई कमी नहीं आती, और वे एक के बाद जुड़ती चली जाती हैं, और बिल्कुल मदहोश होकर नाचती रहती हैं...

आइए, आप भी देखिए इस वीडियो को, और कुछ पल के लिए अपनी सभी परेशानियों का भुला डालिए...

https://youtu.be/Iyt16efRrBo

Comments

Popular posts from this blog

India vs pak match champion trophy

Yogi lahar news

आज आएगा CBSE 10th का रिजल्ट: 16 लाख स्टूडेंट्स ने दिया है एग्जाम